मुंबई, 15 सितंबर 2026: भारत की प्रमुख आई-केयर अस्पताल श्रृंखलाओं में से एक, एएसजी हॉस्पिटल लिमिटेड ने नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत देशभर में एएसजी के विभिन्न सेंटर्स पर कर्मचारियों, पेशेंट्स और अस्पताल में आने वाले लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
यह अभियान 31 अगस्त को शुरू हुआ और वासन आय केयर और शार्प साईट आय हॉस्पिटल सहित एएसजी के पूरे नेटवर्क में चल रहा है। “नेत्रदान: एक संकल्प, जो किसी की ज़िंदगी बदल सकता है” के संदेश के साथ इस अभियान के ज़रिए लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एएसजी के सभी सेंटर्स पर लगाए गए जानकारीपूर्ण पोस्टर्स और डिस्प्ले के माध्यम से कर्मचारियों, पेशेंट्स और अस्पताल में आने वाले लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन पोस्टर्स और डिस्प्ले पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके लोग वहीं से नेत्रदान का संकल्प फॉर्म भर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, उनके लिए एएसजी की वेबसाइट पर एक विशेष माइक्रोसाइट भी शुरू की गई है।
डॉ.विकास जैन, ग्रुप सीओओ, एएसजी हॉस्पिटल लिमिटेड ने कहा,“पेशेंट्स अपनी आंखों के इलाज के लिए हम पर भरोसा करते हैं। इस पहल के ज़रिए हम नेत्रदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”
डॉ.सुवीरा जैन, मेडिकल डायरेक्टर-मुंबई, एएसजी हॉस्पिटल लिमिटेड ‘प्लेज टू डोनेट योर आइज़’ प्रोजेक्ट की प्रमुख ने कहा,“कई लोग नेत्रदान इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्हें इसकी प्रक्रिया या इसकी संभावना के बारे में सही जानकारी नहीं होती। हमारा प्रयास है कि लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। हमने इसकी शुरुआत अपने सेंटर्स और अपनी टीम से की है। जब हमारी टीम पेशेंट्स और उनके परिवारों से भरोसे के साथ बात करेंगी, तो अधिक लोग नेत्रदान के लिए आगे आ सकेंगे।”
एएसजी ने इस अभियान के ज़रिए लोगों को बताया जा रहा है कि नेत्रदान पूरी तरह स्वैच्छिक है और बच्चे, वयस्क, चश्मा पहनने वाले या पहले आंखों की सर्जरी करा चुके लोग भी नेत्रदान कर सकते हैं। नेत्रदान के इच्छुक लोग एएसजी की हेल्पलाइन 7799-281-919 या 7660-922-425 पर संपर्क कर सकते हैं। एएसजी की टीम उन्हें नज़दीकी संग्रह केंद्र की जानकारी देगी। इच्छुक लोग किसी भी एएसजी हॉस्पिटल लिमिटेड, वासन आय केयर और शार्प साईट आय हॉस्पिटल सेंटर्स पर जाकर वहां मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन कर, या https://www.asgeyehospital.com/pledge-your-eyes/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।