इंदौर: धार रोड पर ग्रीन पार्क के पास रविवार सुबह दो बसों की भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पंजाबी देसी ढाबे में जा घुसी. हादसे में चार्टर्ड बस चालक के पैर में फ्रैख्र हुआ है. पुलिस ने छाबड़ा बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है. दोनों बसें भी जब्त की गई हैं.
चार्टर्ड बस एमपी 09 एफए 9237 धार से इंदौर आ रही थी, जबकि छाबड़ा बस एमपी 11 पी 0842 गंगवाल बस स्टैंड की ओर से धार जा रही थी.
ग्रीन पार्क गेट के पास पेट्रोल पंप जाने के लिए छाबड़ा बस चालक ने लापरवाही से यू-टर्न लिया. इसी दौरान दोनों बसों की भिड़ंत हो गई और चार्टर्ड बस ढाबे में जा घुसी. हादसे में चार्टर्ड बस चालक गजराज पिता भेरूसिंह सांखला के पैर में फ्रैख्र हुआ है. उसके अलावा किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है.मामले में थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस ने छाबड़ा बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छाबड़ा बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का केस दर्ज किया है. दोनों बसों को जब्त कर लिया है. हादसे में चार्टर्ड बस चालक घायल हुआ है, मामले में जांच की जा रही है.
