
इजराइल में हुए संसदीय चुनावों के शुरुआती रुझानों ने सभी राजनीतिक भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया है। चुनाव से पहले आए ओपिनियन पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार का अनुमान जताया गया था, लेकिन 76.8% वोटों की गिनती के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
रुझानों के मुताबिक, नेतन्याहू का गठबंधन वर्तमान में 54 सीटों के साथ आगे चल रहा है। वहीं, गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 47 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि अरब पार्टियों (जॉइंट लिस्ट और राअम) को 19 सीटें मिलने का अनुमान है।
इजराइली संसद में कुल 120 सीटें हैं और बहुमत के लिए 61 सीटों का जादुई आंकड़ा जरूरी है। बहुमत से पीछे होने के कारण फिलहाल मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है और सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की संभावना भी बढ़ गई है।
