
ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर बांध बनने के बाद घाटों पर जलस्तर घटता-बढ़ता रहता है, जिससे स्नानार्थियों को परेशानी हो रही है। महिला मंडल ने जलस्तर सामान्य रखने की मांग की है।
अध्यक्ष स्वाति दीक्षित ने कहा कि कार्तिक स्नान चल रहा है। स्थानीय व बाहर से आई महिलाएं प्रातः स्नान-दीपदान को घाट पहुंचती हैं, लेकिन जलस्तर एकदम कम होने से स्नान में दिक्कत और हादसे का डर रहता है।
मंडल ने कलेक्टर और NHDC महाप्रबंधक से मांग की कि प्रातः और शाम स्नान समय में जलस्तर सामान्य रखा जाए, दोपहर और रात्रि में कम किया जा सकता है। व्यवस्था शीघ्र लागू करने की मांग की गई है।
