गणगौर घाट पर लगेंगे फव्वारे

कचरा फेंकने वाले का बनाएं चालान
निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

इंदौर: नगर निगम गणगौर घाट पर फव्वारे लगाएगा. यह निर्देश आज आयुक्त ने नदी निरीक्षण के दौरान दिए. साथ नदी में कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाने और सफ़ाई को लेकर सख्ती रखने का संबंधित अधिकारी को आदेश दिए.निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज जोन क्रमांक 13,2,12 में कान्ह नदी सफाई का निरीक्षण किया गया. आयुक्त सुबह 6.30 बजे से बाद सफाई का निरीक्षण करने निकल गए थे.

इस दौरान गणगौर घाट , प्रेम नगर लालबाग के पीछे, गुरुनानक कॉलोनी आदि स्थानों पर नदी का अवलोकन किया. गणगौर घाट पर नदी का पानी बोतल में भरवा कर चेक किया. पानी की मलिटी अच्छी पाई गई. इसके बाद आयुक्त ने गणगौर घाट पर फाउंटेन लगाने के निर्देश दिए. नदी के आस पास लोग द्वारा कचरा फेंकने की शिकायत मिलने पर आयुक्त वर्मा ने सीएसआई एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों को लगातार नजर रखने के साथ सख्त चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए.
तुरंत मरम्मत करवाएं
नदी के आसपास की जो पीचिंग आदि में मरम्मत की आवश्यकता है, उसकी तुरंत मरम्मत करने का अधिकारियों से कहा है. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया अधीक्षण यंत्री विवेश जैन, संबंधित क्षेत्र के जोनल अधिकारी, सीएसआई , दरोगा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

छात्रों और युवाओं को लगाते थे नशे की लत

Mon Feb 24 , 2025
प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.5 लाख रुपए की ई-सिगरेट बरामद की इंदौर:भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित ई सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी छात्रों और युवाओं को नशे की लत लगा रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों […]

You May Like