एसएंडपी रिपोर्ट में अडानी की तीन कंपनियों के रेटिंग आउटलुक में सुधार

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अडानी समूह की तीन प्रमुख कंपनियों अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अडानी ग्रीन एनर्जी (रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2) की रेटिंग आउटलुक को संशोधित कर ‘नेगेटिव’ से ‘स्टेबल’ और ‘पॉज़िटिव’ में बदल दिया है।

अडानी समूह ने मंगलवार को बताया कि अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई और अडानी पोर्ट्स की रेटिंग बीबीबी माइनस से बीबीबी स्टेबल हो गयी है। वहीं, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2) की रेटिंग अब बीबी माइनस से बीबी प्लस (स्टेबल) हो गयी है।

एसएंडपी के मुताबिक, अडानी समूह का परिचालन प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। अमेरिका में दो सदस्यों के खिलाफ जांच इन तीनों कंपनियों पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है। समूह की फाइनेंस एक्सेस और लागत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह महीने में अडानी समूह ने अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के जरिये 10 अरब डॉलर से ज्यादा की क्रेडिट फैसिलिटी के समझौते किये हैं। यह समूह की कुल 30 अरब डॉलर की कर्ज राशि का एक-तिहाई हिस्सा है। इन फंडिंग में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बैंक, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, आरईसी लिमिटेड और एलआईसी जैसे संस्थानों की भागीदारी रही।

एसएंडपी को उम्मीद है कि अडानी इलेक्ट्रिसिटी की मजबूत नकद फ्लो की स्थिति बनी रहेगी और वित्त वर्ष 2026-27 तक ऑपरेटिंग कैश फ्लो अनुपात 12 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच रहेगा। अडानी पोर्ट्स की ग्रोथ, बेहतर वित्तीय स्थिति और नियंत्रित कर्ज नीति कंपनी की क्षमता को मजबूत बनाये रखेगी। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2) के लिए एसएंडपी ने पी90 प्रदर्शन और समय पर भुगतान संग्रह के चलते न्यूनतम डेट सर्विस कवरेज रेश्यो 1.27 गुना रहने का अनुमान लगाया है।

 

Next Post

घरेलू उपभोक्‍ता भार वृद्धि हेतु ऑनलाइन आवेदन करें, स्‍वत: मिलेगी स्‍वीकृति : सिंघल

Tue Aug 5 , 2025
भोपाल 05 अगस्‍त (वार्ता) मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा है कि घरेलू उपभोक्‍ता भार वृद्धि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और उन्हें भार वृद्धि की स्वीकृति स्‍वत: मिलेगी। कंपनी के प्रबंध संचालक ने आज कहा कि 10 किलोवाट भार तक के […]

You May Like