रीवा संभाग के औद्योगिक विकास हेतु संभागायुक्त रीवा की बैठक ने चेम्बर ने की शिरकत

सतना: संभागायुक्त कार्यालय रीवा के सभागार मे संभागीय आयुक्त शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे रीवा संभाग के औद्योगिक विकास के विषय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के नेतृत्व में चेम्बर के प्रतिनिधि मण्डल ने सतना नगर के औद्योगिक विकास हेतु अपने सुझाव रखे। इस बैठक मे रीवा संभाग के सभी वृहद उद्योगों के प्रतिनिधि के साथ लघु तथा मध्यम उद्योगों से पधारे प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचारों एवं सुझावों से संभागायुक्त को अवगत कराया।

चेम्बर महामंत्री मनोज कटारे ने बताया कि चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने चेम्बर के सुझावों और उद्योगो के संचालन मे आ रही बाधाओं के बारे मे मजबूती से अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान चेम्बर अध्यक्ष ने सतना मे एम.पी.आई.डी.सी. का कार्यालय खोलने की दिशा मे त्वरित प्रयास, सतना मे संचालित चावल मिलों की समस्याओं, शहरी क्षेत्र के अंदर संचालित सॉ मिलों (आरा मशीन) के लिए शहर के आस-पास सर्व सुविधायुक्त लकड़ी उद्योग का क्लस्टर स्थापित करने, रेडीमेड वस्त्र, फूड प्रोसेसिंग एवं फर्नीचर उद्योगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओ से युक्त क्लस्टर, उचेहरा मे धातु उद्योग के लिए क्लस्टर बेस्ड डेवलेपमेन्ट, 33 एवं 11 के.व्ही.ए. के उपभोक्ताओ को बाधा रहित एवं स्थिर विद्युत सप्लाई, औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत सेवाओं जैसे रोड़, नाली, बिजली के नियमित रखरखाव, सतना मे इण्डस्ट्रीयल कान्क्लेव/इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन, वृहद उद्योगों मे आवश्यक स्किल्ड लेवर की पूर्ति करने के लिए सतना मे स्किल डेवलेपमेन्ट पार्क, प्रस्तावित आई.टी. पार्क की योजना का जल्द से जल्द क्रियान्वन, प्रस्तावित कन्टेनर डिपो ICD की योजना को अतिशीध्र लागू करने, स्थानीय लोगों को रोजगार देने की दिशा मे प्रयास एवं कोयले पर आधारित पावर प्लाट से उत्पादित अवशिष्ट फ्लाईऐश के प्रभावी प्रबंधन के लिए 150 किलोमीटर की परिधि मे फ्लाईऐश का उपयोग करने वाले उद्योगों को निशुल्क फ्लाईऐश की सप्लाई आदि विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक मे आये विचारों को सुनते हुए संभागीय आयुक्त महोदय ने उद्योगों से पधारे प्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी प्रदेश के विकास मे अपने निवेश एवं मेहनत से सराहनीय सहयोग कर रहे हैं। आप सभी रोजगार के नये अवसर पैदा कर रहे है और मध्यप्रदेश सरकार की भी उद्योगों एवं उद्यमियों के लिए प्रदेश मे सहयोगात्मक वातातरण बनाने मंशा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठके प्रति माह आयोजित की जायेंगी ताकि प्रदेश के औद्योगिक विकास को वांछित गति प्रदान की जा सके और उन्होनें आश्वासन दिया कि वे संभाग मे उद्योगों के विकास के लिए अच्छा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस बैठक मे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, महामंत्री मनोज कटारे, मंत्री मनोज अरोरा, सहमंत्री हिमांशु सिंह अरोरा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष मनविन्दर ओवेराय, चेम्बर सदस्य राजेश बड़ेरिया, नितेश बड़ेरिया, गोपी गेलानी, एवं मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।

Next Post

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर

Sat Jul 25 , 2026
आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए आठ डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली टीमों की पुष्टि कर दी है, जबकि वेस्टइंडीज को एक बार फिर क्वालिफायर दौर से गुजरना होगा। दुबई, आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों की पुष्टि कर […]

You May Like