अपर लेक पर खिलाड़ियों का दमखम, NSS भोपाल ने जीती राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप

भोपाल: राजधानी में आयोजित राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बड़े तालाब यानी अपर लेक की लहरों पर अपनी स्पीड और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में NSS भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि NYSC गोवा की टीम उपविजेता रही। अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजेता और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और ट्रेनिंग देने के लिए कई खेल अकादमियां चलाई जा रही हैं। सरकार का फोकस खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के साथ उनकी पढ़ाई और भविष्य के अवसरों पर भी है।
मंत्री विश्वास सारंग ने भी भोपाल के बड़े तालाब को खेल और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताया। चैंपियनशिप के आयोजन से भोपाल की वॉटर स्पोर्ट्स की पहचान को और मजबूती मिली है।

Next Post

नीम और बरगद आज भी दे रहे हैं 1857 की क्रांति की गवाही

Sun Aug 16 , 2026
धर्मेंद्र सिंह चौहान इंदौर: वक्त गुजरता गया… पीढ़ियां बदलती गईं, शहर की तस्वीर भी बदली, मगर इंदौर की सरजमीं पर खड़े ये दो पेड़ आज भी इतिहास के उस दौर को अपने भीतर समेटे हैं, जब 1857 की क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। एक नीम और दूसरा […]

You May Like