फरार गांजा तस्कर को उड़ीसा से किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा:कोतवाली पुलिस ने 3 महीने 16 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गांजा तस्करी मामले में फरार चले रहे आरोपी को उड़ीसा के कालाहांडी गांव से दबोच लिया है। पूछताछ ने आरोपी ने इस मामले में जुर्म करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।थाना कोतवाली धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले मे 14 नवम्बर 2024 को 44 किलो गांजा कोतवाली पुलिस ने जप्त किया गया था।

जिसमें 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का आरोपी किशन सिंग सिद्धू ने जप्त 44 किलो गांजा उड़ीसा के जिला कालाहाण्डी के रहने वाले आदम सुना से खरीदा बताया था। जिला कालाहाण्डी अति नकसली प्रभावित क्षेत्र होने के बवजूद भी आरोपी आदम सुना को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अजय पाण्डे ने पुलिस उप महानिर्देशक से उड़ीसा राज्य जाने की अनुमति ली। जिसके बाद एएसपी आयुष गुप्ता एवं सीएसपी अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने उड़ीसा गई और उसे पकड़ा ।

Next Post

रॉब वाल्टर ने दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच का पद छोड़ा

Tue Apr 1 , 2025
केपटाउन, 01 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वाल्टर ने आज सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा, “प्रोटियाज को कोचिंग देना एक अविश्वसनीय सम्मान […]

You May Like