मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के कंटिजेन्ट का भोपाल में होगा सम्मान

भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए। कंटिजेन्ट का भोपाल में आज स्वागत किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एनसीसी के कंटिजेन्ट दल में 136 कैडेट शामिल थे। इन्होंने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2000 कैडेटस के साथ 30 दिन से अधिक समय तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हिस्सा लिया। इस वर्ष मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के कैडेटों ने 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया हैं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री आरडीसी दल के सदस्यों का भोपाल में सम्मान करेंगे। कैडेटों को उनकी कड़ी मेहनत और श्रेष्ठ प्रयासों के लिए सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर कौशिकी शुक्ला और पेटी ऑफिसर आर्यन सेन का ‘ऑल इंडिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता’ में अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। उन्हें 27 जनवरी को नई दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। कैडेट नाद्या पंथोरा और कैडेट सृष्टि मिश्रा ने ऑल इंडिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किये। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय ने रीमांउट प्रतियोगिता में एक गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल भी हासिल किया।

कैम्प का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के 25 कैडेटों ने 26 जनवरी को पूरे राष्ट्र के सामने कर्तव्य-पथ पर मार्च किया। कंटिजेन्ट के 11 कैडेटों ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सीडीएस और सभी सेना प्रमुख के लिए गार्ड ऑफ ऑनर का प्रतिनिधित्व किया।

 

Next Post

पारंपरिक जापानी स्थापत्य और बौद्ध संस्कृति का प्रतीक है किंकाकूजी स्वर्ण मंदिर: यादव

Fri Jan 31 , 2025
भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जापान यात्रा के चौथे दिन क्योटो स्थित विश्व प्रसिद्ध किंकाकूजी (स्वर्ण मंदिर) का भ्रमण किया। पारंपरिक जापानी स्थापत्य और बौद्ध संस्कृति का प्रतीक यह मंदिर अपनी सोने की परतों से ढंकी भव्य संरचना और शांत वातावरण के लिए जाना […]

You May Like