वीर सैनिक कल्याण संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

ग्वालियर:मानव सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से वीर सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष राम अवतार सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया।शिविर में पूर्व सैनिकों ने एक बार फिर अपने जज्बे और सेवा भाव का परिचय दिया। देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी पूर्व सैनिक उसी अनुशासन और समर्पण के साथ समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर धर्मराज सिंह तोमर, मनोज सिंह भदोरिया, जितेंद्र सिंह तोमर, मोनू भदोरिया, उत्तम सिंह मवई, जल सिंह राजावत, पवन पचौरी सहित संगठन की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद श्रीवास्तव और समाजसेवी निर्मल संतवानी की गरिमामय उपस्थिति रही। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। संगठन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

ग्वालियर स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Tue Aug 25 , 2026
ग्वालियर: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रविवार को सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व […]

You May Like