एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के दौर में ‘वेलकम टू द जंगल’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्ट्रेसबस्टर फिल्म!

मुंबई, 02 जून (वार्ता) बॉलीवुड में जहां इन दिनों एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का बोलबाला है, वहीं अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को एक बड़ी कॉमेडी स्ट्रेसबस्टर फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। अक्षय कुमार के नेतृत्व में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों को एक बार फिर हल्के-फुल्के मनोरंजन और कॉमेडी का अनुभव देने का दावा कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता सहित कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म उन्हें उनके पुराने कॉमेडी अवतार में वापस लाएगी, जिसे दर्शक लंबे समय से पसंद करते आए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चा है, क्योंकि लंबे समय बाद इतनी बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म एक साथ देखने को मिल रही है। फिल्म से जुड़े ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की मजबूत ब्रांड वैल्यू और यादगार किरदारों के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को ए.ए. नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियो18 के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

शर्वरी और वेदांग के ‘मस्कारा’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल; एक करोड़ व्यूज़ और एक लाख से ज्यादा रील्स के साथ बना वायरल सेंसेशन

Tue Jun 2 , 2026
मुंबई, 02 जून (वार्ता) इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का रोमांटिक ट्रैक मस्कारा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है और देखते ही देखते साल के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है। एक करोड़ से अधिक व्यूज़ और सोशल मीडिया पर एक लाख से […]

You May Like