शिवपुरी में आज इन कालोनियों में रहेगी दिनभर बिजली गुल

शिवपुरी: मैन्टीनेन्स का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. टी. व्ही. टावर एवं 11 के.व्ही चीलौद फीडर तथा 33 के.व्ही. इन्दार एवं मडीखेडा फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 17 अगस्त को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही. टी. व्ही. टावर एवं 11 के.व्ही चीलौद फीडर के बंद रहने से सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक पटेल नगर अशोक विहार शिव शक्ति नगर विवेकानंदपुरम, शांति नगर इत्यादि आसपास के क्षेत्र तथा सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, फिजिकल, चीलौद इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. इन्दार एवं मडीखेडा फीडर के बंद रहने से सुबह 10 से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र इन्दार, रामगढ़ एवं मढ़वासा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र मडीखेडा एवं पड़ोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Next Post

मोहित अग्रवाल बने शिवपुरी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

Sun Aug 17 , 2025
शिवपुरी:शिवपुरी जिले में मोहित अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह दायित्व विजय सिंह चौहान संभाल रहे थे। मोहित अग्रवाल को कांग्रेस ने साल 2020 में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से वे लगातार इस पद पर सक्रिय रहे। पार्टी ने उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता […]

You May Like