पीएमश्री स्कूल में एक्सपोजर विजिट के नाम पर फर्जीवाड़ा उजागर

बनखेड़ी। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पीएमश्री योजना अंतर्गत एक्सपोजर विजिट के नाम पर लाखों के फर्जी बिल लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट गोलू सोनी द्वारा प्राप्त दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि स्कूल ने जनवरी-फरवरी में यात्रा मद में 1.67 लाख रुपये खर्च दिखाए हैं। 29 जनवरी को अन्होनी और सतधारा विजिट के लिए 14 हजार का बिल ऋषभ ट्रेवल्स के नाम पर लगाया गया, जबकि संचालक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी इस स्कूल के बच्चों को यात्रा पर नहीं ले जाया। वहीं 9 फरवरी को भोपाल विजिट के लिए 6 बसों के किराए का बिल 1.35 लाख रुपये सतपुड़ा टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से लगाया गया, लेकिन जांच में पाया गया कि जिन बसों का उल्लेख किया गया, उनमें से एक नंबर एमपी 04 पी 0438 असल में एक बजाज सन्नी स्कूटर के नाम पंजीकृत है। अन्य वाहनों की स्थिति भी संदिग्ध पाई गई। मामला शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

 

Next Post

गुर्जर समाज ने कुरीतियों के खिलाफ लिया संकल्प

Mon Jul 28 , 2025
बनखेड़ी। गुर्जर समाज की बैठक में विवाह में फिजूलखर्ची, फलाहार व चीकट प्रथा पर रोक लगाने सहित सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कदम उठाने का निर्णय लिया गया। समाज जल्द ही संविधान तैयार कर उन्नयन की दिशा में कार्य करेगा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन