सिंगरौली:भीषण गर्मी के चलते जहां भू-जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। वहीं हैंडपम्प ड्राई हो रहे हैं। कई हैंडपम्प मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुये हैं। बैढ़न जनपद अध्यक्ष ने आज सीईओ जनपद पंचायत को पत्र लिखते हुये ज्ञापन भी दिया है। इस दौरान जनपद सदस्य हर्षित सिंह भी मौजूद रहे।
जनपद अध्यक्ष सविता सिंह ने जनपद पंचायत सीईओ को अवगत कराया कि रजमिलान, मधुरा, कछुरा और बसौड़ा ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट की स्थिति बेहद खराब हो रही है। कई हैंडपम्प एवं समर्सिबल खराब हैं। पेयजल की स्थिति बेहद खराब है। तत्काल समस्या का निदान कराया जाए। सीईओ ने उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों को पत्र लिखकर तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है।
