मूंग खरीदी केंद्र पर अधिकारियों से अभद्रता, शिकायत पर गोदाम संचालक ने मांगी माफी

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत खरीदी समिति और भंडारण केंद्र के निजी वेयरहाउस संचालक पर आरोप है कि उन्होंने मूंग की गुणवत्ता जांच कर रहे सर्वेयरों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

इसकी शिकायत मिलने पर जब जिला प्रशासन और शासकीय अधिकारी निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि गंदी गालियों के माध्यम से उनका अपमान भी किया गया। यह घटना सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का गंभीर मामला भी है।

सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर, जिला स्तरीय उपार्जन अधिकारियों और नाफेड भोपाल तक पहुंच गई। उच्च स्तर पर कार्रवाई की आशंका के चलते अंततः संबंधित गोदाम संचालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफीनामा प्रस्तुत किया।

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

Next Post

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए दिया 191 रनों का लक्ष्य

Thu Jul 24 , 2025
हरारे 24 जुलाई (वार्ता) टिम सीफर्ट (75) और रचिन रविंद्र (63) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने गुरुवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के छठे मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like