रीवा: जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. जिले में 23 सितम्बर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 768 किसानों को 102 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया.
डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 88 किसानों को 15 मीट्रिक टन तथा गुढ़ में 183 किसानों को 26 मीट्रिक टन, चोरहटा में 309 किसानों को 160 मीट्रिक टन तथा उमरी में 188 किसानों को 59 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. अभी जिले में चाकघाट में 12 मीट्रिक टन, गुढ़ में 15 मीट्रिक टन, चोरहटा में 160 मीट्रिक टन तथा उमरी में 59 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है. जिले में डबल लॉक केन्द्रों में 246 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है.
