बिना टैक्स के चल रहीं दो बसे की गई जप्त, 6 बसों पर कार्यवाही

रीवा:आल इंडिया टूरिस्ट परमिट की 6 बसों को परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है. इनमें से दो बसें बिना मध्य प्रदेश सरकार का टैक्स जमा किए ही संचालित हो रही थीं, जिसके चलते इन बसों को जब्त कर लिया गया और रीवा के परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया. यह कार्रवाई अवैध परिवहन को रोकने और राजस्व की हानि को कम करने के उद्देश्य से की गई है.

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रीवा-प्रयागराज हनुमना हाईवे पर की गई. जांच के दौरान पता चला कि ये सभी छह बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के तहत संचालित हो रही थीं, लेकिन परमिट की शर्तों का पालन नहीं कर रही थीं. विशेष रूप से दो बसें मध्य प्रदेश सरकार के अनिवार्य टैक्स (रोड टैक्स और अन्य शुल्क) जमा किए बिना ही यात्रियों को ले जा रही थीं.

इससे राज्य को भारी राजस्व हानि हो रही थी. आर टी ओ रीवा ने बताया की हमारी टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान इन बसों को रोका. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि परमिट पर स्पष्ट शर्तें उल्लंघित की गई हैं. दो बसों के मालिकों ने टैक्स जमा करने के बजाय चालान चुकाने का बहाना बनाया, जो अस्वीकार्य है इन बसों को तत्काल जब्त कर लिया गया है और मालिकों के खिलाफ जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ये बसें मुख्य रूप से पर्यटकों और सामान्य यात्रियों को रीवा से अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ले जा रही थीं. जब्त बसों को परिवहन कार्यालय रीवा में खड़ा किया गया, जहां आगे की जांच जारी रहेगी. मालिकों को टैक्स की राशि जमा करने और जुर्माना भरने का नोटिस जारी कर दिया गया है. इन बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा ने 63500 रूपये का समन शुल्क आधिरोपित किया है

Next Post

लव मैरिज को लेकर एसपी ऑफिस पर जमकर बवाल

Wed Sep 24 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में आज बुधवार की दोपहर लव मैरिज को लेकर जमकर बवाल मच गया। एसपी ऑफिस के सामने हंगामा हुआ। एसपी ऑफिस के गेट पर दो परिवार आपस में भिड़ गए। युवक युवती के कोर्ट मैरिज करने के बाद बवाल मच गया। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाइश देकर […]

You May Like