कमानिया में बवाल: दो पक्ष भिड़े, तोडफ़ोड़, मारपीट,चार थानों के फोर्स ने संभाली स्थिति

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया फुहारा में शुक्रवार देर रात्रि दो पक्षों मेें पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान तोडफ़ोड़ भी हुई।एक पक्ष ने विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसको लेकर आक्रोश बढ़ गया था। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या मेंं लोग पहुंच गए। गहमा-गहमी बढ़ती देख चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों से देर रात तक पुलिस चर्चा करती रही।

जानकारी के मुताबिक कमानिया गेट फुहारा के पास एक होटल मैनेजर समीप ही किराना दुकान में कार लेकर पहुंचा जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई तोडफ़ोड़ भी हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले। बड़ी संख्या में व्यापारी भी पहुंच गए। बताया जाता है कि एक पक्ष ने विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है जिसको लेकर आक्रोश बढ़ गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली, लार्डगंज, हनुमानताल, ओमती थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे थे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश देती रही देर रात तक मामले को लेकर गहमा-गहमी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान फुहारा में जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही।

Next Post

पीएम मोदी के 'प्रगति' मॉडल ने बदली देश की तस्वीर, 50 बैठकों के रिपोर्ट कार्ड में 94% समस्याओं का समाधान, 85 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली गति

Sat Jan 3 , 2026
नई दिल्ली | 03 जनवरी, 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में शुरू किया गया ‘प्रगति’ (PRAGATI) प्लेटफॉर्म भारतीय शासन व्यवस्था के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित हुआ है। हाल ही में संपन्न हुई इसकी 50वीं बैठक के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, इस डिजिटल मंच ने अब तक ₹85 लाख करोड़ से […]

You May Like