
जबलपुर। चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे
होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। कुण्डम, गढ़ा, पाटन थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो हनुमानताल में एक बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि श्रीमति हेमलता कोरी 55 वर्ष निवासी छोटा जैन मंदिर के पीछे गढ़ा बजार ने सूचना दी कि उसके पति की वर्ष 2006 में मौत हो गयी थी, उसका बेटा अमित कोरी 30 वर्ष ने शराब के नशे में बाथरूम के पास वाले कमरे में छत की हुक से दुपट्टा बंाधकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसी प्रकार कुण्डम पुलिस ने बताया कि भनपुरा कुण्डम निवासी दीपक पूसाम 18 वर्ष खेती का काम कराता था। घर से गुस्सा होकर निकला था जिसकी तलाश परिजनों ने की पता नहीं चला । बुधवार को दीपक पूसाम हजारी के खेत में लगे महुआ के पेड़ की ढाल से फांसी पर लटका मिला। इसी तरह हनुमाताल थाना अंतर्गत भानतलैया में रहने वाले रामगोपाल सोनकर 55 वर्ष ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे विक्टोरिया से रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के रामगोपाल सोनकर की मौत हो गयी। वहीं पाटन चौकी नुनसर स्थित बिनेकी में कृष्ण दीक्षित की खेत की मेढ़ पर लगे बबूल के पेड़ की डाली में लोकेश सुरावत 19 वर्ष निवासी ग्राम कोथला मिसरोली जिला झालावाड़ राजस्थान ने रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मृतक प्लास्टिक की कुर्सी बेचने का धंधा करने जबलपुर आया था। फेरी लगाकर गांव गांव जाकर कुर्सी बेचता था।
