
बागली, बागली और आसपास के क्षेत्र में विगत 2 वर्षों में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। ताजा मामला बागली के निकट छतरपुरा गाँव का है जहाँ निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य करवाने वाले शिक्षक बंशीलाल पाटीदार की अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण मात्र 42 वर्ष की आयु में मौत हो गई, इसी गाँव में तीन महीने पहले भी मोबाइल व्यवसायी शशिकांत पाटीदार की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई थी। इस प्रकार नए नए लड़को के हार्टअटैक आने से पूरा गाँव स्तब्ध है।
केवल छतरपुरा ही नहीं बागली के अन्य गांवों से भी विगत दो वर्षों में लगभग दस बारह युवाओं की हार्टअटैक आने से मौत हो चुकी है।
