इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने भारत को सात विकेट से हराया

वॉर्सेस्टर (इंग्लैंड) (वार्ता) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेन मेयस (नाबाद 82), बीजे डॉवकिंस (66) और कप्तान थॉमस रियू (नाबाद 49) रनों की आतिशी पारियों की बदौलत इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने सोमवार को पांचवें यूथ एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 113 शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। हार के बावजूद भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली।

आज यहां टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की अंडर-19 टीम 32वें ओवर में ही सिर्फ तीन विकेट खोकर 211 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 33 रन बनाए। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। आरएस अंबरिस ने (नाबाद 66) रनों की पारी खेली। हरवंश पंगालिया (24) कनिष्क चौहान (24), राहुल कुमार (21) और युद्धजीत गुहा (10) रन बनाकर आउट हुये।

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने महज 6 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। ऐसे संकट के समय बेन डॉकिंस और बेन मायेस के बीच 107 रनों की साझेदारी कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। डॉकिंस ने 66 रन बनाये। कप्तान थॉमस रियू 49 और मायेस 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 113 गेंद शेष रहते 211 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से इस मैच को जीत लिया।

 

Next Post

दिल्ली राज्य तैराकी चैंपियनशिप में विजेता बना दिल्ली देहात स्विमिंग क्लब

Tue Jul 8 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली देहात स्विमिंग क्लब (335 अंक) ने 59वीं दिल्ली राज्य सब-जूनियर और जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में ओवरऑल टीम खिताब जीत लिया है जबकि बालिका वर्ग में ईस्ट दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन (166) की टीम ने बाजी मारी और बालक वर्ग का टीम खिताब मॉडर्न स्कूल बाराखंबा (146) के […]

You May Like