भोपाल। मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जिला भोपाल ने राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग की है. जिसका ज्ञापन कलेक्टर को सौंपागया . संघ के अनुसार प्रदेश में सीमित भर्ती परीक्षा के पदों को छोडक़र नायब तहसीलदार के 538 सीधी भर्ती और 22 राजस्व निरीक्षक पदोन्नति के पद रिक्त हैं. वहीं नायब तहसीलदार के 69 सीधी भर्ती और 43 पद राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति के लिए रिक्त हैं. इस तरह कुल 672 पद रिक्त बताए गए हैं. राजस्व निरीक्षक संघ ने मांग की है कि सीधी भर्ती के पदों को रोककर रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति की जाए. इससे वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और अनुभवी कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के रूप में जिम्मेदारी दी जा सकेगी. वहीं वरिष्ठता सूची की विसंगतियां दूर करने, नायब तहसीलदार के सीधी भर्ती पदों में 75 प्रतिशत पदोन्नति कोटा निर्धारित करने की मांग भी की गई है.
राजस्व निरीक्षकों ने की पदोन्नति की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
