दहेज में 5 लाख और कार की डिमांड

जबलपुर: दहेज में पांच लाख रूपए नगद और कार की डिमांड कर महिला को प्रताडि़त करने वाले पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ गोसलपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमति शिवानी तिवारी 27 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 20 मई 24 को हिन्दू रीति रिवाज से त्रिकाल टाईगर दुबे निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी के साथ हुई थी।

शादी में उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थता के अनुसार रूपये सोने के जेवर एवं गृहस्थी का सामान दिया था, शादी के लगभग 2 माह बाद से पति त्रिकाल टाईगर उर्फ सानू दुबे, ससुर शीतल दुबे, सास अंशुईया बाई, जेठ विक्रम दुबे, जेठानी शिल्पी दुबे आये दिन उसे कम दहेज के लिये शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे एवं दहेज में 5 लाख रूपये एवं कार की मांग करने लगे, ससुराल वाले उसके साथ दहेज की मांग करते हुये उके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करने लगे।

Next Post

ताजमहल में दिन भर चली ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग

Wed Jul 30 , 2025
आगरा, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने मंगलवार को ताजमहल में अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग की। शूटिंग के लिए अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ सुबह ही पहुंच गए थे, जबकि कार्तिक आर्यन दोपहर में पहुंचे […]

You May Like