जिपं सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण

बिलकीसगंज। जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने विद्यार्थियों की आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान का आकलन करने जनजातीय ग्रामों सालीखेड़ा, पाटनी एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया.

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा भाषा एवं गणित की आधारभूत अवधारणाओं पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने की क्षमता का आकलन किया. बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लिया. उन्होंने शिक्षकों के साथ चर्चा करते हुए उन्हें निर्देशित किया कि कक्षाओं में अधिक से अधिक गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई जाए, जिससे बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित हो. उन्होंने कहा कि रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई एफएलएन शिक्षण सामग्री का प्रभावी एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं को सहज एवं आनंददायक तरीके से अर्जित कर सके. प्रारंभिक कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं मजबूत आधारभूत साक्षरता एवं सं यात्मक ज्ञान बच्चों के समग्र शैक्षणिक विकास की नींव है. इस दिशा में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है.

 

 

Next Post

आवारा मवेशियों से शहर की सड़कें असुरक्षित

Thu Jul 9 , 2026
सीहोर। शहर में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है. प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों पर दिनभर बैठे रहने वाले मवेशी न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं. इसके बावजूद नपा और संबंधित विभाग इस […]

You May Like