
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतू पटवारी आज से स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री, मंत्री और महापौर पर टिप्पणी की। पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है भाजपा चोरों की मंडली है और उसके मुखिया इंदौर के प्रभारी मंत्री है। प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में अधिकारी भ्रष्टाचार का खून पी रहे है।
आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में 1 नवंबर को आयोजित दिल्ली की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । इस दौरान पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर टिप्पणी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव और मंत्री विजयवर्गीय के बीच उठापटक चढ़ल रही हैं। दोनों एक दूसरे को निपटाने में लगे है। दोनों के बीच आंतरिक तौर पर खींचतान चल रही है। मंत्री का बैठक में विधायक नहीं आ रहे है। पटवारी ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री बार बार इंदौर क्यों आते हैं? इंदौर मद अधिकारी भ्रष्टाचार रूपी खून पीने आते है और प्रभार मंत्री सीएम ही है, तो समझो की क्या चल रहा है।
पटवारी ने कहा कि शहर में भाजपा के पार्षद रोज चोरी कर रहे है। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दुनिया का संसद निकृष्ट महापौर बताया। महापौर के राज में नगर निगम में जितना भ्रष्टाचाफ हो रहा है, पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा में चोरों की मंडली है और उसके मुखिया इंदौर के प्रभारी मंत्री है।
