पुलिस ने 223 किलो डोडाचूरा पकड़ा

रतलाम: नामली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सफलता प्राप्त की है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की फॉर्च्युनर कार क्रमांक MP04ED2632 बडौदा चौकी क्षेत्र में कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंसी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक कमल कुमार पटेल एवं हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

विधिवत वाहन की तलाशी लेने पर कार के अंदर 14 काले प्लास्टिक के बोरे मिले। प्रत्येक बोरे को खोलकर चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया। सभी बोरे का कुल वजन 223 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,57,500/- है। साथ ही, वाहन से एक फर्जी नंबर प्लेट MH01DK8675 भी जब्त की गईं। वाहन की कीमत लगभग ₹35,00,000/- आंकी गई है।पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया।

Next Post

नवभारत की मार्केटिंग टीम ने किए श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Mon Sep 1 , 2025
उज्जैन:विभिन्न प्रांतों और देश के बड़े महानगरों से जुड़े नवभारत के मार्केटिंग प्रतिनिधि भोपाल में दो दिवसीय आयोजन में भावी योजनाओं पर मंथन कर उज्जैन आए। जहां सभी ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल की नगरी में मार्केटिंग टीम की अगवानी उज्जैन ब्यूरो चीफ भूपेंद्र भूतड़ा […]

You May Like