जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन पूरा

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना में आगामी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का पहला रैंडमाइजेशन गुरुवार को चादरघाट स्थित विक्टोरिया प्लेग्राउंड (वीपीजी) केंद्र में पूरा हुआ।

इस प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) आयुक्त आर वी कर्णन, नोडल अधिकारी अपूर्व चौहान, हेमंत केशव पाटिल और रिटर्निंग ऑफिसर पी साईराम ने की। पारदर्शी और कम्प्यूटरीकृत तरीके से आयोजित रैंडमाइजेशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में सफल ईवीएम इकाइयों का निष्पक्ष आवंटन सुनिश्चित किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णन ने इस बात पर जोर दिया कि उपचुनाव प्रक्रिया का हर चरण भारत के चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगा।

 

 

Next Post

अभिनेता विजय के घर पर विस्फोट की धमकी निकली झूठी

Fri Oct 10 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) तमिलगा वेत्त्री कषगम के संस्थापक और अभिनेता विजय के आवास पर गुरुवार को विस्फोटक होने की सूचना देने वाला गुमनाम कॉल झूठा निकला। चेन्नई पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभिनेता के नीलांगराई स्थित आवास पर तत्काल दमकल दल को तैनात कर दिया और खोजी कुत्तों के […]

You May Like

मनोरंजन