इंदौर: आज स्वच्छता अभियान को लेकर महापौर ने निगम के वार्ड 42 का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने निगम के सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया. साथ ही रहवासियों से वार्ड की समस्याएं और सुझाव मांगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 42 का स्वच्छता एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तुलसी गार्डन, गुलमोहर एक्सटेंशन, पालीवाल नगर, साकेत क्षेत्र का अवलोकन कर रहवासियों से समस्याएं सुनीं और सुझाव मांगे.
निरीक्षण में महापौर भार्गव को पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होने, पेड़ों की छंटाई और झाड़ियों की शिकायत की. साथ ही महापौर को रहवासियों ने एलएंडटी कंपनी की समस्या बताई. महापौर ने कहा कि कंपनी को वर्ष 2017 में कार्य सौंपा गया था, लेकिन प्रगति संतोषजनक नहीं रही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में महापौर बनने के बाद उन्होंने लगभग ढाई वर्षों में लंबित कार्यों को पूरा करवाया. इसी के चलते अपने नर्मदा के चौथे चरण का लेकर आए हैं जिसका काम 2029 तक पूरा हो जाएगा और आगामी 2040 तक शहर में पानी की आपूर्ति शत प्रतिशत हो सकेगी. महापौर ने नगर निगम जल, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने रहवासियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद मुद्रा शास्त्री, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, नगर निगम के झोन अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
तुलसी गार्डन के विकास की घोषणा
रहवासियों ने क्षेत्र के तुलसी गार्डन में योग शेड, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम उपकरण लगाने की मांग की. महापौर ने गार्डन में पौधारोपण करने एवं बैठने की कुर्सियां व्यवस्थित करने के साथ बगीचे का समग्र विकास किया जाएगा. नगर निगम द्वारा एक रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे गर्मियों में जल समस्या को कम करने में मदद मिलेगी
