
शाजापुर।एक ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक गुमटी में जा घुसी. जिससे गुमटी का सामान बाहर बिखर गया. इसके बाद एक साइकिल भी ट्राली की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद लोगों ने ट्रेक्टर चालक की पिटाई कर दी. घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है जब महुपुरा रपट पर स्थित चीलर नदी के पास एक ट्रैक्टर ट्राली सडक़ किनारे की एक गुमटी में जा घुसी. हादसे में एक साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक बाइक को भी टक्कर लगी. हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य है. जानकारी के अनुसार साइकिल सवार जलील अपने घर लौट रहा था तभी तेज गति से आई ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया. गुमटी का सामान बिखर गया और नुकसान हुआ. घटना से नाराज लोगों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की. कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. भीड़ को हटाया गया और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर थाने ले जाया गया. कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला के अनुसार अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
