गांधी सागर से 891.944 एमसीएम पानी छोड़ने की अनुमति

मंदसौर। मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जयपुर द्वारा प्रदत्त अनापत्ति एवं अनुशंसा के तहत ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावॉट पम्प स्टोरेज परियोजना के निर्माण के लिये गांधीसागर बांध से 891.944 एमसीएम जल प्रवाहित करने की निर्धारित शर्तों पर अनुमति जारी की गई है।

प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग भोपाल विनोद कुमार देवड़ा ने मुख्य अभियंता जल संसाधन उज्जैन को निर्धारित शर्तों के अधीन पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए आवश्यक जल गांधीसागर बाँध में संग्रहित रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि बाँध से जल प्रवाहित करने के लिए निर्धारित ऑपरेशन मैन्यूअल/बाँध सुरक्षा के मापदण्डों का पालन करना होगा।

Next Post

रादुविवि कुलगुरु पर महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोर्ट सख्त

Fri May 9 , 2025
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा पर महिला अधिकारी से अभद्रता के मामले में हाईकोर्ट ने कलेक्टर को निर्देशित किया है कि फॉरेन्सिक व तकनीकी विशेषज्ञों से इस बात की जांच कराएं कि घटना के दिन सीसीटीवी कैमरा काम कर रहा था या नहीं। जस्टिस विशाल मिश्रा […]

You May Like