हथियारों के बड़े जखीरे के साथ एक गिरफ्तार

बड़वानी, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा अनुविभाग में पुलिस ने आज एक हथियार निर्माता को बड़ी मात्रा में हथियार और इसे बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाचरिया पुलिस चौकी में स्थित एक नाले के समीप एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसके पास से अवैध रूप से 5 देशी पिस्टल (मैगजीन सहित) और 10 देशी कट्टे बरामद किए गए। उसकी शिनाख़्त चाचरिया चौकी क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह के रूप में हुई। उसके बताए हुए स्थान पर हथियार फैक्ट्री भी पाई गई, जहां से हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम की सहायता से हथियारों का सौदा करता था। वर्ष 2021, 2023 और 2025 में इसके विरुद्ध हथियार निर्माण व स्मगलिंग से जुड़े मामले पंजीबद्ध किए गए थे। यह जनवरी 2025 से फरार था और इस पर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि कमल सिंह ने 9 जनवरी 2025 को भिंड जिले के दीपक सिंह राजावत को अवैध हथियार सप्लाई किए थे और फरार हो गया था। इस मामले में दीपक सिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Next Post

शिवपुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी निलंबित

Tue Mar 4 , 2025
शिवपुरी, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषि स्वर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी द्वारा मदिरापान किए जाने का […]

You May Like