फेसबुक फ्रेंड वीरू को भारी पड़ा प्यार,नरसिंहपुर में हत्या कर रायसेन में फेंका था शव; आरोपी गिरफ्त में

रायसेन। राजस्थान के एक युवक की हत्या कर शव रायसेन जिले में फेंके जाने के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या करना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी महिला रीना किरार का पति उसे छोड़ चुका है। महिला का प्रेम संबंध पहले से अरुण पटेल नामक युवक से था, लेकिन हाल ही में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू जाट से हुई थी। इसके बाद वीरू का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया था।

पुलिस के अनुसार इस बात को लेकर अरुण पटेल नाराज रहने लगा, क्योंकि वह रीना किरार के घर का खर्च उठाता था। इसके बाद रीना किरार, अरुण पटेल और हरणाम किरार ने मिलकर वीरू जाट को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को रीना किरार ने वीरू जाट को राजस्थान से नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा स्थित अपने घर बुलाया। युवक के घर पहुंचते ही पहले से मौजूद आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर वाहन की डिक्की में रखा और साईंखेड़ा से लाकर रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र स्थित नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाड़ी से इटारसी, फिर मुंबई, इंदौर और उज्जैन में लगातार ठिकाने बदलकर छिपते रहे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

Next Post

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने पत्थर से कुचलकर की पिता की हत्या

Sun May 10 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने अपने पिता की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना खेड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र […]

You May Like