इंदिरा गांधी की बलिदान भावना को भूल गई सरकार: रवि सक्सेना

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने अपने बयान में कहा कि आज पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद कर रहा है।

उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर सरकार सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्य तरीके से मना रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने इंदिरा गांधी, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक शब्द भी नहीं कहा और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित किया।

सक्सेना ने पूछा कि भाजपा सरकार आखिर देश में किस प्रकार का उदाहरण स्थापित करना चाहती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंतन और चिंता का विषय बताया।

Next Post

2 गुटखा व्यापारियों पर CGST की छापामार कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी

Fri Oct 31 , 2025
कटनी। भारत सरकार के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटनी शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, […]

You May Like