2 गुटखा व्यापारियों पर CGST की छापामार कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी

कटनी। भारत सरकार के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटनी शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, विश्वकर्मा पार्क स्थित विमल गुटखा के व्यापारी हरीश और हरिओम ट्रेडर्स के संचालक सुरेश आहूजा, जो रजनीगंधा, तानसेन सहित अन्य ब्रांडेड गुटखा उत्पादों के थोक विक्रेता हैं, उनके ठिकानों पर यह छापेमारी की गई।

टीम द्वारा कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और कर संबंधी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान CGST अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा ताकि जांच कार्यवाही शांतिपूर्वक पूरी की जा सके।

हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई फिलहाल जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Next Post

बांदरी में एकता की दौड़, सुरक्षा का संकल्प, रन फॉर यूनिटी मैराथन में दौड़ा बांदरी

Fri Oct 31 , 2025
बांदरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार की सुबह बांदरी में राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। मैराथन को नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ […]

You May Like