सीहोर। जिले के किसानों का सीहोर विद्युत मंडल के खिलाफ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. किसानों ने पार्वती नदी में जल सत्याग्रह कर थाली बजाकर विरोध जताया, वहीं भोपाल जिले के ग्राम टीलाखेड़ी सहित आसपास के किसानों ने शनीवार को कुलासी नदी में जल सत्याग्रह किया.
किसानों का आरोप है कि झूलती विद्युत लाइनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. किसान अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं श्यामपुर के सहायक यंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं पर अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई. रविवार को किसान अनीश मियां, पूर्व सरपंच, किसान रफीक, ग्राम धोबीखेड़ी, भगवानसिंह मेवाड़ा, ग्राम बड़वेली तथा टीलाखेड़ी, देवली के पूर्व सरपंच इरफान भाई सहित किसानों ने कहा कि गांवों से खेतों तक विद्युत लाइनें झूल रही हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. किसानों ने घरेलू कनेक्शनों पर अधिक बिजली बिल आने की समस्या का निराकरण करने और बिलों में राहत देने की मांग की.
