ज्वेलर्स का आभूषणों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

सतना: मैहर जिले की रामनगर तहसील में बाइक सवारों दो बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाड़े सोना-चांदी व्यापारी को लूट लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी व्यापारी संतोष सोनी सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे। उनकी दुकान दुर्गा होटल के पास स्टेट बैंक के पास स्थित है।

जैसे ही वह दुकान का ताला खोल रहे थे, पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और उनके हाथ से गहनों से भरा बैग छीनकर भाग गए। संतोष सोनी ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार में भाग निकले। बैग में लगभग 1.5 लाख रुपए से अधिक मूल्य के गहने थे, जिनमें पायल, झुमके, हार और चेन शामिल थे। घटना के तुरंत बाद संतोष ने रामनगर पुलिस को इसकी सूचना दी।
पहचान करने में जुटी पुलिस 
थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी के अनुसार “जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हमने आस-पास के सभी मुख्य चौराहों और दुकानों से सीसीटीवी फुटेज मंगवाए हैं।

Next Post

चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में बहादुर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाएंगी प्रियांशी यादव

Wed Aug 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री प्रियांशी यादव चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में बहादुर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान अब कहानी में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। जल्द ही दर्शक देखेंगे कि राजा जयचंद की बेटी, राजकुमारी संयोगिता का बड़ा रूप […]

You May Like