सतना: जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुँचे मैहर, मैहर विधायक और भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वह आज सडक मार्ग से सतना आयेंगे। जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा दोपहर 2.30 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात सतना से रात्रि 8.15 बजे संघमित्रा एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
समीक्षा बैठक लेंगे
विजयवर्गीय दोपहर 2.30 बजे संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा, नल जल योजना, जल जीवन मिशन, बाणसागर, नगरीय निकायों की पेयजल, जल गंगा संवर्धन अभियान, सतना-चित्रकूट सडक (नेशनल हाइवे डीपीआर), स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा तथा नामकरण के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।
Next Post
झण्डा दिवस पर राशि संग्रहण, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार सम्मानित
Thu Apr 24 , 2025
सतना: सतना कलेक्टर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर 2023 के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि 7 लाख 16 हजार रूपये से अधिक 11 लाख 81 हजार 452 रूपये एकत्रित कराने पर 23 अप्रैल 2025 को राजभवन में आयोजित एएसएफ की 24वीं बैठक में राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सतना कलेक्टर […]

You May Like
-
7 months ago
सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती :सई मांजरेकर
-
10 months ago
4 सटोरिये गिरफ्तार