वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

करनवास। करनवास थानांतर्गत हाईवे पर ग्राम दूधी के यहां शुक्रवार की रात्रि 10.30 बजे अज्ञात वाहन द्वारा एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी जिससे राहगीर का निधन हो गया.

पुलिस के अनुसार नरसिंहगढ़ थानांतर्गत ग्राम शंकरपुरा निवासी बने सिंह पिता हरकिशन जांगड़ा उम्र 50 साल पैदल जा रहा था कि वासु होटल के सामने ब्यावरा तरफ से एक अज्ञात वाहन द्वारा तेज गती व लापरवाही पूर्वक राहगीर को टक्कर मार दी.

गंभीर चोट के चलते राहगीर का प्राणांत हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.

Next Post

दिल्ली स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 110 पैरा एथलीटों ने लिया भाग

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 दिसंबर (वार्ता) दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (डीपीएसए) ने शनिवार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीसरी सीनियर और दूसरी जूनियर और सब-जूनियर दिल्ली स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया। इस एक दिवसीय राज्य-स्तरीय चैंपियनशिप में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न जिलों के110 पैरा-एथलीटों ने भाग लिया। […]

You May Like