पुजारी को कमरे में बंद कर दानपेटी से की चोरी

जैन मंदिर में चोरों का आंतक
इंदौर: धार रोड स्थित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन तीर्थ धाम जैन मंदिर को बीती रात दो अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया. चोर मंदिर से दो दान पेटियां चोरी कर ले गए. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मंदिर के पुजारी को कमरे में बंद कर दिया ताकि कोई उन्हें देख न सके.चंदन नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह पता चली, जब पुजारी और चौकीदार जागे, तो उन्होंने पाया कि मंदिर की दान पेटियां गायब हैं.

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी, जिसके बाद चंदन नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मंदिर के ट्रस्टी नीरज सुराणा ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे जब मंदिर परिसर में रहने वाले चौकीदार और उसका परिवार सो गया, तब चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश किया. उन्होंने दरवाजे और जाली को तोड़ने की कोशिश की, फिर पुजारी के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और दान पेटियों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए.
छः महीने से नहीं खोली थी
सुराणा ने बताया कि दान पेटियां पिछले छह महीनों से नहीं खोली गई थीं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसमें काफी रकम हो सकती थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु की.

Next Post

सटोरिए ने एसीपी का स्वागत कर फोटो किया वायरल

Fri Feb 14 , 2025
फोन लगाकर सटोरिए को लगाई फटकार किसी भी अपराधी का थाने में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध इंदौर:जोन 01 के नवागत एसीपी गुरुवार को आजाद नगर थाने स्थित आफिस पहुंचे. यहां उनसे मिलने स्थानीय लोगों के अलावा कई अधिकारी भी पहुंचे. इस दौरान एक सटोरिया इरफान बिहारी ने भी मौके का […]

You May Like