बिजली मंत्री व आप नेता रोहित गुप्ता के बीच हॉट टॉक

ग्वालियर। उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और आप नेता रोहित गुप्ता व ओबीसी महासभा के नेताओं की आज उनके मंत्री बंगले पर ही तू तू मैं मैं हो गई। दरअसल मंत्री आम लोगों की समस्या अपने बंगले पर सुन रहे थे, तभी आप नेता रोहित गुप्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और एक फ्लैट पर कब्जा किए जाने का मामला उठाया।

हालांकि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शांति से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं। मंत्री के जबाब पर आप नेता झल्ला उठे और कहने लगे कि आप पक्षपात कर रहे है, लोगों की सुनवाई व न्याय नहीं कर रहे हैं। इस पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी कुछ नाराज व असहज दिखे। उन्होंने आप नेता से पूछा कि मैं अपने दायरे में काम कर रहा हूं। आप भी अपनी औकात में रहे। इस पर आप नेता रोहित गुप्ता भड़क उठे और उन्होंने मंत्री बंगले पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मंत्री जी के साथ खड़े समर्थकों व सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद मंत्री तोमर भी बंगले के अंदर चले गये।

Next Post

बापू ने इंग्लैंड को बाहर किया, भारत टी-20 विश्वकप के फाइनल में

Thu Mar 5 , 2026
कोलकाता, 05 मार्च (वार्ता) इस मैच अदभुत रोमाचंक क्रिकेट देखने को मिला और 499 रन रन बने है। पहले संजू सैमसन 42 गेंदों में (89) ने मैजिक दिखाया, फिर बैथेल 48 गेंदों में 105 रन ने अनहोनी को लगभग होनी कर दिया था। लेकिन बुमराह ने डेथ ओवर में छह […]

You May Like