भोपाल: भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट सामने आते ही शहर के भविष्य के नक्शे पर सवाल उठने लगे हैं।महज छह दिन में 245 से ज्यादा दावे-आपत्तियां और सुझाव सामने आ चुके हैं।आपत्तियां सिर्फ जमीन के उपयोग तक सीमित नहीं हैं। कहीं 18 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़कों का अलाइनमेंट बदलने की मांग है, तो कहीं बाघों के आवागमन वाले इलाकों से सड़क हटाने की आपत्ति।बैरागढ़ कलां समेत मौजूदा बसाहटों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रखने पर भी सवाल उठे हैं।
जमीन मालिकों ने ग्रीन बेल्ट और कृषि भूमि को आवासीय उपयोग में शामिल करने की मांग की है।वहीं लहारपुर की करीब 643 एकड़ कृषि भूमि को डूब क्षेत्र से बाहर करने का मुद्दा भी आपत्तियों में शामिल है।अब 25 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद इनकी जांच और सुनवाई के आधार पर तय होगा कि अंतिम विकास योजना में किन मांगों और सुझावों को जगह मिलती है।
