
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में अज्ञात एक कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मर्ग कामय कर पुलिस जांच में जुट गई है.
एसआई नायब सिंह ने बताया कि बुजुर्ग चंद्र शेखर (82) अरेरा कालोनी में निवास करते थे. वह एक विभाग में काम करते हुए रिटायर्ड हुए थे. बीते 30 अप्रैल को चंद्रशेखर देर रात को, जब अपने घर के बाहर घूम रहे थे. तभी एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. कार की टक्कर से घायल हुए चंद्रशेखर को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पुहंचाया. बुधवार को इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई. हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है.
