रीवा के चाकघाट में भीषण अग्निकांड, फर्नीचर दुकान और मकान जलकर राख; लाखों का नुकसान

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट नगर में गोलू फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान के साथ लगा मकान और उसमें रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए चाकघाट नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद त्योंथर और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की अग्निशमन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Next Post

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने चक्काजाम

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर। झांसी रोड थाना अंतर्गत बुंदेलखंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने आज दोपहर चक्काजाम कर दिया गया। हॉस्पिटल में एक मरीज की डॉक्टरों की कथित लापरवाही से नाराज परिजनों ने मृतक का शव हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दी है। पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत कर रही है। Facebook […]

You May Like