इंदौर: सरकार ने उज्जैन इंदौर मेट्रो पॉलीटियन रीजन प्लान का 12 जून को गजट नोटिफिकेशन कर दिया है. इसमें छह जिले के 33 तहसील के 2781 गांव शामिल कर लिए गए हैं. इसका 16 हजार 88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र होगा. खास बात यह है कि रीजन प्लान का मुख्यालय उज्जैन में होगा और केंद्र बिंदु इंदौर है प्लान में, यह अजीब बात दिखाई दे रही है. उक्त रीजन प्लान में शामिल 2781 गांव आरक्षित हो गए और सभी गांव में बिना अनुमति एक ईंट भी नहीं रखी जा सकेगी. यह बात अलग है कि उज्जैन इंदौर मेट्रो पॉलीटियन प्लान में 80 प्रतिशत मालवा क्षेत्र आरक्षित हो गया है.
उज्जैन-इंदौर मेट्रो पॉलीटियन प्लान पहले करीब 9 हजार वर्ग किलोमीटर का बनाया गया था, लेकिन बढ़ते बढ़ते 16 हजार 88 सौ वर्ग किलोमीटर का हो गया है. पहले चार जिले थे, लेकिन अब छह जिले इसमें शामिल हो गए हैं. आईडीए उक्त मेट्रो पॉलीटियन प्लान की नोडल एजेंसी है और मेहता एसोसिएट कंसल्टिंग एजेंसी है. मेट्रो पॉलीटियन प्लान का रिव्यू 16 हजार 88 वर्ग किलोमीटर में मालवा क्षेत्र की 33 तहसील के 2781 गांव जद में आ गए है. उक्त रीजन प्लान के लिए जमीन अधिग्रहण और क्षेत्र में निवेश क्षेत्र का आरक्षण होना बाकी है. उक्त रीजन प्लान में मालवा क्षेत्र के इतनी बड़ी संख्या में गांव शामिल करने से गांवों में सरकार की विभिन्न अनुमतियों के बिना कोई निर्माण कार्य नहीं किए जा सकेंगे. मुख्यालय इंदौर के बजाय उज्जैन करने से औद्योगिक केंद्र बिंदु इंदौर के अस्तित्व पर सवाल खड़े होने लाज़िमी है. यह बात अलग है कि अभी सिर्फ प्लान का क्षेत्र तय किया गया है, लेकिन निवेश और विकास का आरक्षण होना बाकी है. वहीं सबसे अहम कड़ी है, इस रीजन प्लान की.
पहले चार जिले, अब छह जिले
मेट्रो पॉलीटियन प्लान में पहले इंदौर, उज्जैन, धार और देवास ही शामिल थे, लेकिन अब रतलाम और शाजापुर जिले भी शामिल है. इस तरह 9 हजार वर्ग किलोमीटर से 16088 वर्ग किलोमीटर का हो गया इंदौर उज्जैन मेट्रो पॉलीटियन प्लान का क्षेत्रफल.
9 से बढ़ाकर 16088 हजार वर्ग किलोमीटर पहुंचा प्लान
उज्जैन-इंदौर मेट्रो पॉलीटियन प्लान में करीब 9 हजार वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल किया गया था. इसमें पांच जिलों के 1756 गांव, 33 तहसील और 22 नगर पालिका और परिषद शामिल है. अब 2781 गांव और करीब 35 से ज्यादा नगर परिषद और नगर पंचायत शामिल हो गई है. उक्त प्लान में इंदौर का 3901.6, उज्जैन 2740.0, देवास 2086.0, धार 574 और शाजापुर का 33.3 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल किया गया है. इस प्रकार इंदौर मेट्रो पॉलीटियन प्लान 9336 .6 वर्ग किलोमीटर एरिया में था. अब रतलाम और शाजापुर की करीब 10 तहसील और शामिल की गई है. कुल 16,088 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल हो गया है.
