ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 40 पैसे मजबूत

मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 40.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.6450 रुपये का बोल गया।

कारोबारियों ने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों के डॉलर बेचने से रुपया मजबूत हुआ है।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 55.75 पैसे टूटकर 92.05 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 11 पैसे की गिरावट के साथ 92.16 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन खुलते ही 91.30 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया। अंत में यह 91.6450 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बड़ी बिकवाली, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत की तेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि निजी और सार्वजनिक बैंकों ने बाजार में डॉलर बेचे जिससे भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

कारोबारियों का कहना है कि रुपये के और गिरने के रोकने के लिए रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से हस्तक्षेप किया है।

 

Next Post

मैहर जिले में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

Thu Mar 5 , 2026
सतना।मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 मार्च को सुबह लगभग 03:40 बजे शीतकालीन पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन शिन नायक ने झुकेही रेलवे स्टेशन को सूचना दी कि झुकेही–पकरिया रेलवे […]

You May Like