मैहर जिले में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

सतना।मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 मार्च को सुबह लगभग 03:40 बजे शीतकालीन पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन शिन नायक ने झुकेही रेलवे स्टेशन को सूचना दी कि झुकेही–पकरिया रेलवे स्टेशन के बीच किमी 1101/13–15 अप लाइन पर लगभग 30 वर्षीय अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलने पर अमदरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर द्वारा मामले की जानकारी थाना अमदरा को दी गई।

पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 12/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

Next Post

अडानी टोटल ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए एलएनजी की कीमत तीन गुना की

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस (एटीजीएल) ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमत तीन गुना कर दी है। औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को भेजे नोटिस में कंपनी ने एलएनजी की नयी […]

You May Like