विधानसभा सत्र सुचारू चले इसके लिए देर रात तक काम कर रहे मंत्रालय कर्मचारी

(आशीष कुर्ल)भोपाल। देर शाम मंत्रालय की पार्किंग में सैकड़ों दोपहिया वाहनों की कतार आसानी से देखी जा सकती है। यह सभी वाहन राज्य सरकार के कर्मचारियों के हैं। स्वाभाविक रूप से यह प्रश्न उठता है कि आखिर इतने अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक मंत्रालय में क्या कर रहे हैं।

इस संबंध में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक से बातचीत की गई। नायक ने बताया कि प्रतिदिन 500 से अधिक कर्मचारी देर शाम तक रुककर लंबित फाइलों को निपटाने का कार्य करते हैं ताकि विभागीय काम समय पर पूरे हो सकें।

उन्होंने कहा, कर्मचारी अपने अधिकारियों के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं और घर जाने से पहले अपने कार्य पूरे करने का हरसंभव प्रयास करते हैं।

नायक के अनुसार, कर्मचारियों की यह प्रतिबद्धता इन दिनों और भी महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि सोमवार से विधानसभा सत्र प्रारंभ हो चुका है। सत्र के चलते कार्यभार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों को देर रात तक काम करना पड़ रहा है ताकि सभी कार्यवाही समय पर पूरी हो सके।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक कर्मचारी देर रात तक मंत्रालय में दिखाई देंगे, जिससे दस्तावेज़, पत्राचार और प्रशासनिक कार्यों का सुचारू प्रबंधन हो सके और विधानसभा की कार्यवाही बिना किसी बाधा के संचालित हो।

नायक का कहना है कि इन कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण न केवल उनकी कार्यनिष्ठा को दर्शाता है, बल्कि मध्य प्रदेश की विधायी प्रक्रिया को सशक्त बनाने में भी अहम योगदान देता है। अनुमान है कि यह अतिरिक्त कार्य समय विधानसभा सत्र की समाप्ति तक जारी रहेगा।

Next Post

रेलवे अंडर ब्रिज के अधूरी निर्माणस्थल में छात्र गिरा, हादसा टला

Mon Jul 28 , 2025
नैनपुर। रेलवे विभाग नैनपुर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 और 8 के बीच बन रहे रेलवे अंडर ब्रिज में लापरवाही का आलम इस कदर है कि नागरिकों की जान जोखिम में पड़ गई है। निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में बिखरे पड़े लोहे के रॉड और अधूरी सड़क व्यवस्था अब दुर्घटनाओं को […]

You May Like

मनोरंजन