पुतिन ने दुनिया के सामने रखा अपना प्लान, जानकर खुश हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

रूस के पुतिन ने कहा कि अमेरिका में फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का उपयोग यूक्रेन में युद्ध प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण और ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के लिए किया जा सकता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का इस्तेमाल यूक्रेन के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए करने की इच्छा जताई। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ मॉस्को में होने वाली बातचीत से ठीक पहले की गई।

पुतिन ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, “अमेरिका में हमारे फ्रीज किए गए एसेट्स से बची हुई रकम का इस्तेमाल रूस और यूक्रेन के बीच शांति संधि होने के बाद लड़ाई से क्षतिग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है। हम अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।”

Next Post

क्या भारत में बंद हो रहे हैं वनप्लस के स्टोर?

Thu Jan 22 , 2026
वनप्लस भारतीय स्मार्टफोन बाजार के मध्य-प्रीमियम सेगमेंट में कारोबार करती है, जिसमें 2025 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 10.7% की वृद्धि हुई और बाजार हिस्सेदारी भी उछला है। वनप्लस इंडिया ने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी भारत में […]

You May Like