मुकुट पूजन के साथ मंचन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जबलपुर। श्री रामलीला समिति गढ़ा द्वारा आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मानव लीला के 60वें मंचन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार रात संत अर्चना और मुकुट पूजन के साथ हुआ। जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज ने मुकुट पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि देवज्ञ पंडित अरुण शर्मा व अजेत प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। समिति के संचालक पंडित अशोक मनोध्याय, निर्देशक एवं अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट अरुण दीक्षित सहित पदाधिकारियों ने संत अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है, जबकि स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन को सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का संदेश बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संतोष शुक्ला ‘गुड्डू भैया’ और नरेश पटेल का अभिनंदन भी किया गया। इसके बाद मंच पर ‘नारद मोह’ की मनोहारी लीला का मंचन हुआ, जिसे देखने बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंचे। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, संवाद और प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। समिति के सदस्यों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन में अशोक बघेल ‘दादा भाई’, डॉ. भूपेन्द्र उपाध्याय, राजेश नेमा, विनायक तिवारी, इंदुलता प्यासी, डॉ. नीना उपाध्याय, पूजा कोष्टा, प्रमोद तिवारी, नीरज दुबे, पंकज अवस्थी, मदन गोपाल पटेल, मुकेश मिश्रा, अजय तिवारी, दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं रामभक्त मौजूद रहे।

Next Post

यात्री का छूटा बैग और मोबाइल आरपीएफ ने लौटाया

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। मिशन अमानत के तहत आरपीएफ आरक्षक नरेश कुमार शर्मा को ट्रेन क्रमांक 22182 के एस-3 कोच में एक लावारिस बैग मिला, जिसमें जरूरी दस्तावेज और करीब 12 हजार रुपए कीमत का रेडमी मोबाइल था। बैग को आरपीएफ पोस्ट जबलपुर में जमा कराया गया। मोबाइल पर फोन आने के बाद […]

You May Like